नए साल पर घूमने का है प्लान तो चले आइए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, जानिए क्यों खास है यह जगह
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Dec 2025 5:19 PM
सोर्स- बिहार टूरिज्म वेबसाइट
Bihar: भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में नववर्ष मनाने के लिए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. जंगल सफारी, इको पार्क और धार्मिक स्थलों ने वाल्मीकिनगर को आकर्षण का केंद्र बना दिया है.
Bihar: नए साल के स्वागत को लेकर देशभर में उत्साह चरम होता है. पर्यटक बड़े दिन से ही भ्रमण करना शुरू कर देते हैं. ऐसे में अगर आप भीड़-भाड़ और शोरगुल से दूर प्रकृति की गोद में नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं तो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) एक आदर्श पर्यटन स्थल बनकर सामने आया है. नए साल से पहले ही देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. जिससे वाल्मीकिनगर क्षेत्र पूरी तरह गुलजार नजर आ रहा है तथा और भी गुलजार होने वाला है.
वीटीआर की पहचान उसकी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से है. यहां की हरी-भरी वादियां, चहचहाते पक्षी और शांत वातावरण पर्यटकों को पहली नजर में ही आकर्षित कर लेते हैं. जंगल सफारी के दौरान पर्यटक शाकाहारी और मांसाहारी वन्यजीवों के दीदार के साथ प्रकृति के अनोखे रंगों का आनंद ले रहे हैं. कम बजट में बेहतर सुविधाएं मिलने के कारण यह स्थल परिवार, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय बनता जा रहा है.
जंगल में धार्मिक और ऐतिहासिक मंदिर के होते है दर्शन
धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी वाल्मीकिनगर की अलग पहचान है. सघन जंगलों के बीच स्थित मां मदनपुर देवी, जटाशंकर, कॉलेश्वर मंदिर सहित कई प्राचीन धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. भारत-नेपाल सीमा पर फैली हरियाली, पक्षियों का कलरव और ठंड के मौसम में त्रिवेणी संगम तट का मनोहारी दृश्य पर्यटकों को असीम शांति का अनुभव कराता है.
वाल्मीकिनगर में लगभग आठ करोड़ की लागत से करीब 10560 वर्ग मीटर में बनी इको पार्क मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यह इको पार्क में आने वाले बच्चों से रौनकमय हो रहा है.
जंगल सफारी में जानवरों का दीदार कर रहे हैं पर्यटक
नव वर्ष का जश्न मनाने देश विदेश से आने वाले पर्यटक जंगल सफारी के दौरान वीटीआर के खुले जंगलों में घूमने वाले 659 प्रजाति के जानवरों में से कोई न कोई वन्यजीवों का दीदार का कर रहें हैं. साथ ही जानवरों के बारे में टूरिस्ट गाइडों से जानकारी ले रहे हैं तथा प्राकृतिक की गोद में रह नववर्ष का आनंद लेंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
नववर्ष मनाने आने वालों पर रहेगी विशेष नजर
बड़ा दिन से लेकर नव वर्ष में जश्न मनाने आने वाले हजारों की संख्या में पर्यटकों पर एसएसबी और जिला पुलिस की विशेष नजर रहेगी. ताकि नववर्ष मनाने आने वाले पर्यटकों को कोई अनहोनी नहीं हो. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है. इस संदर्भ में वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि जंगल सफारी के लिए ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता दी जा रही है.
पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. वहीं वीटीआर प्रशासन की ओर से झूला पुल, इको पार्क और गंडक नदी में राफ्टिंग जैसे आकर्षण भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं. प्रकृति, रोमांच और शांति का अद्भुत संगम वीटीआर इस नववर्ष पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.
इसे भी पढ़ें: अगले 120 घंटे बिहार में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










