ePaper

Madhubani News : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी खेल में विजयी खिलाड़ी को मिला सर्टिफिकेट

Updated at : 28 Nov 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी खेल में विजयी खिलाड़ी को मिला सर्टिफिकेट

खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वाटसन स्कूल में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वाटसन स्कूल में 25 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल रग्बी प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन किया गया. अंडर-19 बालिका वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में तिरहुत प्रमंडल को वॉक ओवर मिला. दूसरे क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 60 -0 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल में मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 19-0 से व चौथे क्वार्टर फाइनल में भागलपुर प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10 -0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया. पहले सेमीफाइनल ने तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 10- 0 से तथा मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को 10-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाया. इसी तरह अंडर 17 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 44-0 , मगध प्रमंडल ने मुंगेर प्रमंडल को 23- 0, तिरहुत प्रमंडल को वाक ओवर मिला. सारण प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 10-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया . इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में पटना प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 36 -0 और मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 22-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया. अंडर 14 आयु वर्ग में पहले क्वार्टर फाइनल में पटना ने मुंगेर को 15- 0 से मगध प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 20- 0 से तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 10 – 0 और भागलपुर प्रमंडल ने कोसी प्रमंडल को 15- 5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इसी आयु वर्ग में पहले सेमीफाइनल में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 15- 0 से व पटना प्रमंडल में भागलपुर प्रमंडल को 15- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल मैच में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 10 – 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. तिरहुत प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 5- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को 17- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. तिरहुत प्रमंडल ने सारण प्रमंडल को 55- 0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. अंडर 19 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को 20- 0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. पटना प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को 22-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया. पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में जिला मधुबनी नगर विधायक माधव आनंद, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन एवं जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल व ट्रॉफी किया गया.चयनित बच्चे दिसंबर में उड़ीसा और जनवरी के प्रथम सप्ताह में नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिला खेल पदाधिकारी ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से आए 40 तकनीकी पदाधिकारी, टीम प्रभारी, शिक्षकों, मेडिकल टीम ,पुलिस प्रशासन, नगर निगम को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, राकेश कुमार गुड्डू ,वशी अख्तर ,कैलाश कुमार, सर्वेश मिश्रा, सचेंद्र कुमार, आरती कुमारी, पूजा ठाकुर एवं खेल कार्यालय के कर्मीगण अभिषेक कुमार, राकेश रोशन, हरेराम सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन