Madhubani News : कचरा कंपोस्ट पीट तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

Updated at : 07 Mar 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : कचरा कंपोस्ट पीट तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

नगर परिषद के कचरा कंपोस्ट पीट पर जाने के लिए संकीर्ण सड़क को चौड़ीकरण किया जाएगा.

विज्ञापन

झंझारपुर. नगर परिषद के कचरा कंपोस्ट पीट पर जाने के लिए संकीर्ण सड़क को चौड़ीकरण किया जाएगा. नगर परिषद कार्यालय सड़क निर्माण के लिए सर्वेक्षण कराया है. जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा. यह जानकारी स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क से कंपोस्ट पीट तक पहुंच पथ को सुदृढ़ करने के लिए सर्वे करा लिया गया है. मापी भी कर ली गयी है. बताया कि कमला तटबंध से सटे डंप साइट का भी निरीक्षण किया गया. जिसमें चहारदीवारी व सड़क निर्माण कराने के लिए नगर परिषद गंभीर है. कचरा कंपोस्ट पीट तक जाने के लिए संकीर्ण सड़क होने के कारण कचरा वाहन को पीट तक जाने में काफी दिक्कत होती थी. इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार के अलावा कनीय अभियंता एवं कार्यालय सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन