शहर में शुरू हुआ सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का काम

Published at :03 Mar 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में शुरू हुआ सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का काम

शहर के लोगों के लिए खुशी की खबर. शीघ्र उन्हें सड़क जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी.

विज्ञापन

मधुबनी . शहर के लोगों के लिए खुशी की खबर. शीघ्र उन्हें सड़क जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी. कारण शहर में सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है. सड़क चौड़ीकारण का काम पूरा हो जाने के बाद शहर के लोगों को सड़क जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी. पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता राणा ब्रजेश ने कहा कि संवेदक को निधि चौक से स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर तक सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का काम शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. मार्च महीने के अंत तक थाना चौक तक सड़क निर्माण का काम पूरा करना है. श्री राणा ने कहा कि सड़क किनारे लगे पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग से स्वीकृति मिल गई है. लेकिन पेड़ हटाकर दूसरे जगह लगाने बिजली आपूर्ति बंद नहीं कर रही है. जिसके कारण पोल हटाना मुश्किल हो गया है. निधि चौक से स्टेशन के बीच लगभग 100 बिजली पोल सड़क के बीच में लगा हुआ है. सहायक अभियंता ने कहा है कि टू लेन रोड बन जाने से शहर में जाम की समस्या दूर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन