तेज हवा के साथ बारिश की बूंद से गरमी से मिली राहत

Updated at : 07 May 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
तेज हवा के साथ बारिश की बूंद से गरमी से मिली राहत

लगातार पुरबा हवा के चलने से मंगलवार की देर शाम अचानक मुसलाधार बारिश होने लगी. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. लगातार पुरबा हवा के चलने से मंगलवार की देर शाम अचानक मुसलाधार बारिश होने लगी. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई. अचानक आसमान में काले काले बादल छा गये. शाम में ही अंधेरा छा गया. इसके बाद तेज बूंदें गिरनी शुरु हो गयी. इसी बीच चुनाव कार्य भी बाधित हुई. कई जगहों पर वोटरों की कतारें लगी रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई. चुनाव कार्य में लगे मतदान कर्मियों ने मोबाइल की रौशनी में लोगों का मतदान कराया. वहीं जयनगर सहित कई जगहों पर अंधेरा में कतारबद्ध मतदाताओं की तस्वीर भी सामने आयी है.

बारिश होने से गरमी से मिली राहत

लोगों को बारिश के बाद गरमी से राहत मिली है. लोग बारिश समाप्त होते ही घरों से बाहर निकले और ठंड हवा का आनंद उठाया. कई लोगों ने बारिश में भींग कर बरसात का आनंद उठाया. हालांकि बारिश के साथ तेज हवा से आम के फसल को नुकसान हुई है. लोगों के घरों के लाइन गुल हो गये. कई जगहों पर घंटों लाइन बाधिक रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन