Madhubani News : एक्सपेरिमेंटल फिस जूलॉजी पुस्तक हुआ का विमोचन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक एक्सपेरिमेंटल फिस जूलॉजी का शुक्रवार को विमोचन किया गया.
विज्ञापन
मधुबनी.
आरके कॉलेज जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक एक्सपेरिमेंटल फिस जूलॉजी का शुक्रवार को विमोचन किया गया. मौके पर जंतु विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नायक श्यामा प्रसाद गोपाल ने पुस्तक की विशेषता पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक स्नातक, स्नातकोत्तर, रिसर्च स्कॉलर एवं पठन-पाठन में काफी उपयोगी साबित होगा. साथ ही मछली उत्पादन में सभी तरह के मछुआरे से लेकर मत्स्य मंत्रालय को भी ये पुस्तक सहायक होगा. एसएमजे कॉलेज खाजेडीह जंतु विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि हमारे यहां मछली उत्पादन में अधिकतर गरीब तबके के लोग जुड़े हुए हैं. मछली भोजन के रूप में हमारे समाज के लिए महत्वपूर्ण है. मछली उत्पादन से जुड़े लोग आज आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे हैं. वैज्ञानिक विधि अपनाने से मछली उत्पादन में और अधिक वृद्धि होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










