Madhubani News : डॉन बॉस्को कंवेंट स्कूल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : डॉन बॉस्को कंवेंट स्कूल में धूमधाम से मना रक्षाबंधन

आरएस स्थित डॉन बॉस्को कंवेंट स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. आरएस स्थित डॉन बॉस्को कंवेंट स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया. इसका शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का अपना ही महत्व है. विद्यार्थियों को बताया कि रक्षाबंधन का अर्थ सुरक्षा का एक अनूठा रिश्ता, जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी का धागा बांधती हैं, लेकिन यह धागा मित्रता की भावना से भी बांधा जाता है, यह त्योहार हमें रिश्तों की अहमियत के साथ जिम्मेवारियों का अहसास कराता है. कार्यक्रम के प्रथम चरण में कक्षा पहली से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने खुद से आकर्षक राखी और ग्रीटिंग्स कार्ड बनाया. कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के लिए सनातन धर्म में त्योहारों का महत्व व आधुनिक समय में रक्षाबंधन का महत्व विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से बच्चों को बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इस पर्व का सनातन धर्म में क्या महत्व है. इस अवसर पर कक्षा चौथी से नवमीं के छात्र-छात्राओं के बीच अम्ब्रेला डेकोरेसन स्पर्धा का आयोजन किया गया. साथ ही मदर्स वर्ल्ड के नर्सरी से यूकेजी के छात्र-छात्राओं के माताओं को बुलाकर उनके बीच राखी मेकिंग कम्पीटिशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माताओं को प्रिंसिपल मुकेश मिश्रा के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं दूसरे चरण में सभी छात्रों के साथ सभी स्कूल स्टाफ को परंपरागत तरीके से रक्षासूत्र बांधा. इसके बाद छात्रों ने मिठाई व चॉकलेट भेंट कर भाई का फर्ज निभाने का वायदा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा. आरएस स्थित डॉन बॉस्को कंवेंट स्कूल में शुक्रवार को रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया. इसका शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का अपना ही महत्व है. विद्यार्थियों को बताया कि रक्षाबंधन का अर्थ सुरक्षा का एक अनूठा रिश्ता, जिसमें बहनें अपने भाइयों को राखी का धागा बांधती हैं, लेकिन यह धागा मित्रता की भावना से भी बांधा जाता है, यह त्योहार हमें रिश्तों की अहमियत के साथ जिम्मेवारियों का अहसास कराता है. कार्यक्रम के प्रथम चरण में कक्षा पहली से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने खुद से आकर्षक राखी और ग्रीटिंग्स कार्ड बनाया. कक्षा-9 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के लिए सनातन धर्म में त्योहारों का महत्व व आधुनिक समय में रक्षाबंधन का महत्व विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से बच्चों को बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इस पर्व का सनातन धर्म में क्या महत्व है. इस अवसर पर कक्षा चौथी से नवमीं के छात्र-छात्राओं के बीच अम्ब्रेला डेकोरेसन स्पर्धा का आयोजन किया गया. साथ ही मदर्स वर्ल्ड के नर्सरी से यूकेजी के छात्र-छात्राओं के माताओं को बुलाकर उनके बीच राखी मेकिंग कम्पीटिशन आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माताओं को प्रिंसिपल मुकेश मिश्रा के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं दूसरे चरण में सभी छात्रों के साथ सभी स्कूल स्टाफ को परंपरागत तरीके से रक्षासूत्र बांधा. इसके बाद छात्रों ने मिठाई व चॉकलेट भेंट कर भाई का फर्ज निभाने का वायदा किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन