काउंटर बंद रहने से बगैर टिकट हुई रेल यात्रा

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

खजौली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे की टिकट काउंटर बंद रहने से बिना टिकट लिये ही कई यात्रियों के रेलवे का सफर करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सुबह में नौ बजे के बाद खुली काउंटर, यात्रियों में आक्रोश स्टेशन मास्टर ने की शिकायत, डीआरएम ने दिये जांच के आदेश खजौली . जयनगर – मधुबनी रेल खंड के खजौली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेलवे की टिकट काउंटर बंद रहने से बिना टिकट लिये ही कई यात्रियों के रेलवे का सफर करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में स्टेशन मास्टर ने बताया है कि जिस एजेंट को इसकी ऐजेंसी दी गयी है वह सोमवार को नहीं आया था. जिस कारण सुबह 4:52 में खुलने वाली जानकी एक्सप्रेस एवं जयनगर – अमृतसर एक्सप्रेस में यात्रा करने वाले यात्रियों को बिना टिकट ही यात्रा करना पड़ा. इससे पूर्व टिकट नहीं मिल पाने से यात्री आक्रोशित हो गये और हंगामा भी किया. काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. बाद में संवेदक करीब 9 बजे आने पर टिकट काउंटर खोला जा सका. सुबह 7 से 9 बजे तक खजौली रेलवे स्टेशन बुकिंग काउंटर बंद रहने से दर्जनों रेल यात्री बिना टिकट के ही यात्रा करना पड़ा. प्राप्त जानकारी अनुसार खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ इकट्ठा हुई थी. वही ट्रेन संख्या- 14673 डाउन जो जयनगर से अमृतसर जानी वाली ट्रेन निर्धारित समय पर खजौली स्टेशन पर पहुंच गयी. स्टेशन पर बंद बुकिंग काउंटर पर दर्जनों यात्री टिकट लेने प्रतीक्षा में लाइन में खड़े थे. लेकिन ट्रेन आने के समय तक टिकट काउंटर नहीं खुलने से रेल यात्री आक्रोशित होकर स्टेशन पर जमकर हंगामा करते हुए बिना टिकट के ही ट्रेन में यात्रा को चढ़ गये. स्टेशन मास्टर रणधीर कुमार ने बताया कि स्टेशन बुकिंग काउंटर एजेंट सुधीर कुमार यादव अपने एक स्टाफ को टिकट काटने के लिए रखा है. पर वह व्यक्ति टिकट काउंटर बंद कर फरार रहा. उन्होंने कहा कि बुकिंग काउंटर एजेंट द्वारा बुकिंग की चाभी एवं पासवर्ड देने से स्टेशन के कोई भी कर्चमचारी यात्रियों को टिकट बिक्री के सकता था. उन्होंने कहा कि इस बुकिंग काउंटर पर टिकट काटने में संवेदक सुधीर कुमार यादव द्वारा भारी अनियमितता को लेकर रेलवे वाणिज्य विभाग एवं रेल प्रबंध समस्तीपुर को रिपोर्ट भेजकर कमीशन एजेंट पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उनकी लाइसेंस को रद्द करने की मांग पत्र भेजा है. वहीं भाजपा नेता व रेल दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष विजय कुमार भारती ने बताया कि खजौली रेलवे स्टेशन पर जिस दिन से बुकिंग काउंटर को कमीशन एजेंट संवेदक सुधीर कुमार यादव को रेलवे विभाग द्वारा हवाले किया है उस दिन से कई बार टिकट काउंटर बंद रहने से यात्रियों को बिना टिकट के ही यात्रा करने पर मजबूर होनी पड़ा है. रेल यात्री विजय कुमार भारती, नरेश यादव, मोहन सिंह, रामदेव ठाकुर,पवन कुमार ठाकुर, मौसम कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य यात्रियों ने बताया कि शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने को लेकर बुकिंग काउंटर लंम्बी लाइन लगी थी. लेकिन बुकिंग काउंटर को बंद रहने से दर्जनों यात्रियों को बिना टिकट के ही यात्रा करना पड़ा. इस बाबत समस्तीपुर रेलवे डिविजन के रेल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लाहपरवाही बुकिंग काउंटर एजेंट पर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर संवेदक को अनुज्ञप्ति रद्द कर स्टेशन को बुकिंग काउंटर सुपूर्द कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन