Madhubani News : स्वच्छता व आजीविका के लिए कार्यक्रम आयोजित

माहवारी स्वच्छता प्रबंधन व आजीविका के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
झंझारपुर. घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ चयनित विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन व आजीविका के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ. . जहलीपट्टी गांव में महिलाओं के नेतृत्व में आजीविका को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतनसारा में विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा की गयी. जिसमें वर्ल्ड नेबर्स की क्षेत्रीय निदेशक सृजना कार्की एवं कार्यक्रम प्रबंधक संगीता पंडित ने इस विषय पर चर्चा की. विद्यालय के प्रधानाध्यक राम नारायण यादव ने कहा कि कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को आयोजित होगी. जिसमें माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विशेष रूप से बताया गया. जहलीपट्टी में अगरबत्ती, जैविक खेती एवं सब्जी खेती कर रही महिलाओं के साथ उनके आजीविका को और सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा की. संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार, पुष्पा कुमारी, मुन्नी देवी, सरिता देवी, नविशा खातून, विमल कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार कर्ण, पवन कुमार, अनिकेत नारायण आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




