Madhubani News : जन शिकायतों को प्राथमिकता में रखकर त्वरित करें निबटारा

शिकायतों को सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया.
मधुबनी. डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए परिवादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निबटारा का निर्देश दिया. शुक्रवार को 65 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ जिलाधिकारी से मिले. पंडौल निवासी विनोद राम ने ग्राम पंचायत भगवतीपुर के वार्ड 9 में नल जल की रिपेयरिंग नहीं होने की शिकायत की. कमला देवी ने भारतमाला परियोजना अंतर्गत पैकेज 1 मौजा कलना का खेसरा संख्या 2289 (नया) के जमाबंदी में प्रविष्ट खाता-खेसरा सुधारने के कार्य में अनावश्यक विलंब करने की शिकायत की. अमर कुमार शर्मा ने गलत ढंग से स्वच्छता पर्यवेक्षक का चयन करने की शिकायत की. खुटौना निवासी रामखेलावन साह ने उनकी निजी जमीन में आधा धुर जमीन कब्जा कर लेने की शसिकायत की. जिलाधिकारी ने परिवादियों की बारी-बारी से शिकायतें सुनी और उसके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जिलाधिकारी ने कई प्राप्त शिकायतों के आलोक में संबंधित पदाधिकारियों को फोन कर जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, प्रभारी उप विकास आयुक्त नीरज कुमार भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




