Madhubani News : नगर पंचायत वार्ड 2 के उपचुनाव की तैयारी पूरी, 28 को मतदान
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 25 Jun 2025 10:16 PM
नगर पंचायत बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित वार्ड 2 में होने वाले उपचुनाव के लिये मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है.
बेनीपट्टी. नगर पंचायत बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित वार्ड 2 में होने वाले उपचुनाव के लिये मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है. शनिवार 28 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक मतदान केंद्र पर मतदान होगा. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय उच्चैठ मुशहरी कालिदास डीह को मतदान केंद्र बनाया गया है. बुधवार को आरओ सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की उपस्थिति में अनुमंडल कार्यालय स्थित डीसीएलआर के नवनिर्मित न्यायालय भवन में इवीएम सीलिंग कार्य पूरा किया गया. व,हीं आरओ सह एसडीएम ने बताया कि मतदान को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और बलों को प्रतिनियुक्ति की गयी है. इस बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या 980 है. जिसमें पुरुष 513 और महिला 466 शामिल हैं. वहीं, एक तृतीय लिंग के मतदाता भी हैं. 28 जून को चिन्हित मतदान केंद्र पर मतदान कराया जायेगा. उसके बाद 30 जून को अनुमंडल कार्यालय स्थित डीसीएलआर के नवनिर्मित न्यायालय भवन में मतगणना कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










