Madhubani News : कवि सम्मेलन सह पाग सम्मान समारोह 1 जून को

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सौराठ सभा विकास समिति की बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. सौराठ सभा विकास समिति की बैठक मंगलवार को समिति के अध्यक्ष कृष्ण कांत झा गुड्डू की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से बुधवार को को 12:30 बजे अखंड रामायण पाठ पंडित शंभूनाथ पंडा से कराये जाने का निर्णय लिया गया. इसका उद्घाटन 4 बजे अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा करेंगे. बैठक में 1 जून को कवि सम्मेलन सह पाग सम्मान समारोह का आयोजन होगा. सरकार की ओर से सौराठ महोत्सव की भी स्वीकृति आ गयी है. जिलाधिकारी के साथ मीटिंग में विस्तार से चर्चा कर दिन समय तय किया जाएगा. कृष्ण कांत झा गुड्डू ने सभी मिथिलांचल वासियों से अपील की है कि वे अपनी गरिमा की रक्षा के लिये उपस्थिति दर्ज कराएं, ताकि सभी का एक जुटता का परिचय प्रदर्शित कर सके. बैठक में समिति के सचिव डाॅ. शेखर मिश्रा, सह सचिव अनिल कुमार झा, धर्मेंद्र मिश्रा, विभाकर झा, लालटून, आनंद झा,मनोज झा, उदय झा, सुमित झा, गौरव मिश्रा, सुमित मिश्रा, दुर्गनंद झा, अजय झा, मित्रनाथ झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन