PM Modi Speech: अचानक अंग्रेजी में क्यों भाषण देने लगे पीएम मोदी? क्या हैं इसके सियासी मायने
PM Modi Bihar Visit
PM Modi Speech: पीएम मोदी आज बिहार के मधुबनी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर खुलकर बात की. उन्होंने संबोधन के बीच में अंग्रेजी में मैसेज दिया. इसके मायने क्या हैं. आइए समझते हैं…
PM Modi Speech: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने आज इसपर खुलकर बात की है. पीएम मोदी ने आज खुले मंच से आतंकियों को जवाब दिया है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जो भी देश इंसानियत में थोड़ा भी विश्वास रखता है, वो आज भारत के साथ खड़ा रहेगा. लेकिन, दिलचस्प बात यह देखने को मिली कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन के बीच में कुछ देर अंग्रेजी में संवाद किया. इसके कई मायने हैं. आइए समझते हैं आखिर क्यों पीएम मोदी ने अंग्रेजी में अपनी बात रखी.
अंग्रेजी में क्या बोले पीएम मोदी?
दरअसल, पीएम मोदी आज बिहार के मधुबनी जिले में एक कार्यक्र में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सभा को भी संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान अचानक बीच में पीएम मोदी अंग्रेजी में बोलने लगे. पीएम मोदी ने जो बातें अंग्रेजी में कही, उसका हिंदी अनुवाद यहां लिख रहा हूं. उन्होंने कहा, “आज बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया को कहना चाहता हूं कि भारत उन आतंकियों को खोजेगा, सजा देगा, उन्हें समर्थन देने वालों को भी नहीं बख्शेगा. आतंकवाद कभी भी भारत के हौसलों को पस्त नहीं कर सकता है. हर कदम उठाया जाएगा, जिससे न्याय हो सके. पूरा देश इस समय साथ खड़ा है, उसका इरादा एक है. जिसका भी इंसानियत में विश्वास है, वो आज हमारे साथ खड़ा है. जिन भी देशों ने, वहां के नेताओं ने इस मुश्किल समय में हमारा साथ दिया है, उनका शुक्रिया.”
पीएम मोदी ने साधे दो निशाने
अब पीएम मोदी वैसे तो विदेशों में भी अपने संबोधन के दौरान हिंदी में ही बात रखना पसंद करते हैं. सभी जगह वे हिंदी भाषा को प्रमोट करते हुए दिखते हैं. लेकिन, इस बार बात देश पर हुए एक बड़े आतंकी हमले पर करनी थी. भारत की नीयत की बात करनी थी. तो पीएम ने यहां हिंदी के बजाय अंग्रेजी में भाषण देना ठीक समझा. इस एक दांव से पीएम मोदी ने दो निशाने ठीक तरीके से साध लिए हैं.
दुनियाभर के देशों तक संदेश पहुंचाना
राजनीतिक पंडितों की मानें तो पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के कई देशों ने भारत का समर्थन किया है. बड़ी बात यह रही कि आतंकवाद के मुद्दे पर जिन देशों ने भारत का समर्थन किया, प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि उन्हें भी पता चले कि भारत उनका कितना सम्मान करता है. इसी वजह से पीएम ने संबोधन के बीच में अपनी बात अंग्रेजी में रखी क्योंकि यह एक ऐसी भाषा है, जो अधिकतर देशों में समझी जाती है. दूसरा आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी पहली बार किसी कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे. विदेशी मीडिया की भी नजर इस कार्यक्रम पर थी. इस वजह से अपनी बात साफ तौर पर दुनिया को बताने के लिए पीएम मोदी ने अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया.
ALSO READ: PM Modi Speech: 10 प्वॉइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण, आतंकवाद से लेकर मखाना तक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










