ePaper

मिथिला की धरती से PM मोदी ने पूरे विश्व को दिया संदेश, अंग्रेजी में कही दी ये बड़ी बात

Updated at : 24 Apr 2025 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
PM Narendra modi 2 day 4 states visit

PM Narendra modi 2 day 4 states visit

PM Modi On Pahalgam Attack: बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक लेकिन सख्त लहजे में बयान दिया. उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा को तोड़ा नहीं जा सकता और हम हमलावरों को धरती के छोर तक ढूंढ़ निकालेंगे.

विज्ञापन

PM Modi On Pahalgam Attack: बिहार के मधुबनी में पंचायती राज दिवस समारोह के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले पर भावुक लेकिन सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पूरे विश्व को संदेश देते हुए अंग्रेजी में भाषण दी. PM मोदी ने सबको भरोसा दिलाया कि इस हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी.

PM मोदी ने पूरे विश्व को संदेश देते हुए कहा

दुनिया को सख्त संदेश देते हुए उन्होंने अंग्रेजी में कहा, “We will hunt them down to the ends of the earth. India’s soul will never be broken by terrorism. The culprits will face punishment beyond their imagination.”

PM मोदी ने भावुक होते हुए बोला कि…

PM मोदी ने कहा, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मासूम लोगों को जिस तरह से मारा गया, उससे पूरा देश व्यथित है. यह हमला पूरे भारत की आत्मा पर हमला है. हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने जीवनसाथी. कोई बंगाली था, कोई बिहारी, कोई कन्नड़ भाषी — लेकिन आज पूरा भारत एकजुट होकर उनके लिए दुखी और गुस्से में है.”

ये भी पढ़े: PM मोदी ने बिहार को दी करोड़ों की सौगात, पहली ‘नमो भारत’ ट्रेन की शुरुआत

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन