Madhubani News : प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बीएलओ की शीघ्र दें सूची

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विधानसभा आम चुनाव की प्रारंभिक तैयारी व इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच आदि निर्वाचन कार्य के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए का प्रशिक्षण 13 मई को जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान पटना में आयोजित है. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले बीएलए की सूची अविलंब भेजना सुनिश्चित करें. जिले में इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच 23 मई से शुरू होकर 12 जून चलेगी. उन्होंने कहा कि प्राप्त निर्देश के आलोक में एफएलसी के क्रम में यदि किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि किसी तिथि को अनुपस्थित रहते हैं तो इसकी लिखित सूचना संबंधित राजनीतिक दल के जिला इकाई के साथ-साथ राज्य इकाई को भी दैनिक रूप से दी जानी है. उन्होंने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को एफएलसी से संबंधित आयोग से प्राप्त मैन्युअल उपलब्ध कराई जा रही है. अनुरोध है कि उपलब्ध कराए गए मैनुअल का अध्ययन कर लिया जाए. जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अपने बीएलए को वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी भी उपलब्ध कराएं. ताकि वे मतदाताओं को इसके संबंध में जागरूक कर सकें. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक वोटर हेल्पलाइन एप का उपयोग कर अहर्ता पूर्ण करने वाले छूटे हुए निर्वाचकों का दावा आपत्ति प्राप्त करना सुनिश्चित करें. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि 18 – 19 आयु वर्ग के छूटे हुए मतदाताओं के पंजीकरण एवं महिला पुरुषों के लिंगानुपात जनसंख्या के लिंगानुपात के समतुल्य करने के प्रयास में सहयोग करें. दिव्यांगों की पहचान कर उन्हें पंजीकृत करने में भी सहयोग करें. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत भूषण सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन