रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 10:23 PM
दिनभर गुरुवार को रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस राहत मिली. जिला मुख्यालय में सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे.
शहर में गुरुवार को हुई बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कों व मोहल्ले में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कचहरी रोड, बाटा चौक, महिला कॉलेज रोड, स्टेशन रोड, कोतवाली चौक, स्टेडियम रोड, बाबू साहब चौक सहित अन्य प्रमुख सड़कों जलजमाव होने से स्थिति नारकीय हो गयी. वहीं कई मोहल्ले में जल जमाव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जेपी कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, गौशाला मोहल्ला, बीएन झा कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, ऑफिसर्स कॉलोनी, हनुमान बाग सहित दर्जन भर मोहल्ले में जल जमाव ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है.
जिला में 10 से 16 जुलाई तक भारी बारिश का है पूर्वानुमान
जिले में 16 जुलाई तक भारी बारिश का है पूर्वानुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 12 जुलाई को अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 13 जुलाई को जिला के अनेक जगहों पर बारिश हो सकती है. जबकि 14 से 16 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना. क्या कहते हैं अधिकारी सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता ने कहा है कि बारिश का क्रम रुकते हैं पानी नाला के जरिये शहर से बाहर निकल जाता है. बारिश होने के समय कुछ देर के लिए जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जल निकासी के लिए नाले व कैनालों की सफाई करायी गयी है, ताकि शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










