Madhubani News : यातायात नियमों के डिजिटलाइज्ड करने के लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

Published at :01 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : यातायात नियमों के डिजिटलाइज्ड करने के लिए उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

सड़क दुर्घटना से संबंधित तथा यातायात नियमों को पूरी तरह डिजिटलाइज्ड करने के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया.

विज्ञापन

जयनगर.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार एवं जयनगर के एसडीपीओ विप्लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों को सड़क दुर्घटना से संबंधित तथा यातायात नियमों को पूरी तरह डिजिटलाइज्ड करने के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में आइ-आरएडी एवं इ-डीएआर के संबंध में जानकारी दी गयी. पुलिस पदाधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग देने का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में मौत या घायल होने पर पीड़ित के परिजनों को सही समय पर मुआवजा का लाभ दिलाना है. ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होने या गंभीर रूप से घायल होकर दिव्यांग हो जाने पर उन्हें उचित मुआवजे के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता था. इस समस्या के समाधान के लिए विभाग के निर्देश पर एक विशेष पोर्टल बनाया गया है. इस पोर्टल से सड़क दुर्घटना से जुड़े सभी विभागों को एक साथ जोड़ा गया है, ताकि पीड़ित परिवारों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें. पोर्टल की जानकारी के लिए अनुमंडल के सभी थानों के एक-एक पुलिस पदाधिकारी को इसका प्रशिक्षण दिया जाना है. इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस जवानों को आइ-आरएडी और इ-डीएआर के संबंध में विस्तार से बताया. कहा कि विभिन्न मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का डेटाबेस तैयार करने के लिए पुलिस विभाग ने एक पोर्टल बनाया है. जिस पर सड़क हादसे की विस्तृत जानकारी अपलोड की जाती है. वहीं, ई-डीएआर पोर्टल मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए बनाया गया है. इन पोर्टलों पर डेटा अपलोड होने के बाद इससे जुड़े पुलिस, एमवीआइ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सभी संबंधित विभागों के लॉगीन पर स्वतः जानकारी साझा हो जाएगी. जिससे पीड़ितों को किसी भी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. सड़क दुर्घटना में मौत के बाद कई तरह के लाभ दिये जाने का प्रावधान है. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार,जयनगर अपर थाना अध्यक्ष शुभम कुमार,लदनिया अपर थाना अध्यक्ष कार्तिक भगत,बासोपट्टी से प्रिया कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन