Madhubani News : दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 10:02 PM

विज्ञापन

शहर के कल्लर यादव पोखर पर गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. शहर के कल्लर यादव पोखर पर गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दंगल में अंतरराज्यीय पहलवानों ने भाग लिया. दंगल के पहले दिन कृष्णा पहलवान बथनेई के साथ वहीं के महेश चौपाल पहलवान से हुआ. आनंद राज बथनेई का मुकाबला राजन पहलवान सप्ता के साथ हुआ, जबकि मिथिलेश पहलवान बनारस का मुकाबला गाजीपुर के उमाशंकर पहलवान के साथ हुआ. साथ ही सत्यवान पहलवान गाजीपुर का मुकाबला बनारस के विकास पहलवान के साथ हुआ. वहीं महिला पहलवान में संजना कुमारी बथनेई का मुकाबला चांदनी कुमारी अलीचक के साथ रहा. मुकाबला रोमांचक रहा जिससे दर्शकों को उतावला कर दिया. दंगल में रेफरी के रूप में पप्पू यादव थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन