बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं बनाने पर वेतन नहीं

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. हरेंद्र कुमार ने सभी चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बायोमीट्रिक हाजिरी बनाने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी . डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर सिविल सर्जन डा. हरेंद्र कुमार ने सभी चिकित्सको एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बायोमीट्रिक हाजिरी बनाने का निर्देश दिया है. साथ ही अस्पताल के सभी कमरे में ड्यूटी रोस्टर चार्ट चिपकाने का भी दिया निर्देश दिया है. ताकि वरीय पदाधिकारी को निरीक्षण के दौरान कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सके. सिविल सर्जन ने इस संबंध में जिला स्तरीय कार्यक्रम पदाधिकारियों, अधीक्षक सदर अस्पताल, उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल सहित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन द्वारा दर्ज कराना सुनिश्चित करने को कहा है. सीएस ने मार्च माह का वेतन भुगतान बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर करने का निर्देश देते हुए की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. उन्होंने कहा कि डीएम अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में फरवरी माह में सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी को चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन