Madhubani : नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

बैगरा कोठी परिसर में हर्षोल्लास के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

Madhubani : बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के बलहा पंचायत के बैगरा कोठी परिसर में हर्षोल्लास के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. मौके पर समिति की ओर से 351 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. मौके पर विष्णु महायज्ञ के सदस्य संजीत कुमार शाह एवं संजय कुमार ने बताया कि नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा भाव के साथ किया जा रहा है. इसमें अयोध्या तथा वृंदावन से आये साधु, संत एवं महात्मा, कथा वाचक अपनी अमृतवाणी से लोगों को अमृत पान करा रहे हैं. मौके पर कई प्रकार का झूला एवं मीना बाजार भी लगाया गया है. विष्णु महायज्ञ ग्रामीणो तथा प्रखंड के अन्य गांव से लोगों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है. प्रशासन की देखरेख एवं समिति के सहयोग से श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए भी उत्तम व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन