झंझारपुर नगर परिषद में वर्षों पुराना जर्जर नाला बदलेगा, लोगों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
निर्माण स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network

निर्माण स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग

झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड 5 में जर्जर नाले की जगह अब नए नाले का निर्माण शुरू हो गया है. 5.50 लाख की लागत से हो रहे इस निर्माण से स्थानीय लोगों को जलजमाव और गंदगी से स्थायी निजात मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 में वर्षों से जर्जर पड़े नाले की जगह अब नए नाले का निर्माण शुरू कर दिया गया है. सूर्य नारायण के घर से शंकर बाबू के घर तक करीब 200 फीट लंबे नाले का निर्माण 5 लाख 50 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे जलजमाव और गंदगी की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी.

Jhanjharpur News: नाला निर्माण का हुआ विरोध

नगर परिषद की ओर से शुरू किए गए निर्माण कार्य का पूर्व वार्ड पार्षद प्रकाश शर्मा ने स्थल पर पहुंचकर विरोध किया और कार्य रोकने का प्रयास किया. हालांकि स्थानीय लोग नए नाले के निर्माण के समर्थन में एकजुट नजर आए.

लोगों का कहना है कि नया नाला बनने से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या समाप्त होगी और मोहल्ले में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी.

25 से 30 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

मारवाड़ी मोहल्ला के दिलीप कंठ, महेश केजरीवाल, अभिषेक कुमार केजरीवाल, भगत चौधरी, नीरज कुमार, गोविंद प्रसाद केजरीवाल, संतोष शाह सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर पंचायत गठन के समय वर्ष 2002 में इस नाले का निर्माण हुआ था.

उस समय नाले पर ढक्कन नहीं लगाया गया था और लेवलिंग भी सही ढंग से नहीं की गई. वर्षों तक रखरखाव नहीं होने के कारण नाला पूरी तरह जर्जर हो गया. ढक्कन नहीं रहने से उसमें कचरा जमा होता था, जिससे दुर्गंध फैलती थी और बारिश के समय जलजमाव की समस्या बनी रहती थी.

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 25 से 30 परिवार इस समस्या से प्रभावित थे. बारिश के दौरान घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था और गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता था.

लोगों की मांग पर स्वीकृत हुआ निर्माण कार्य

स्थानीय लोगों ने वर्तमान वार्ड पार्षद धीरज कुमार शाह से नए नाले के निर्माण की मांग की थी. वार्ड पार्षद ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा गया, जिसके बाद 5.50 लाख रुपये की लागत से नए नाले के निर्माण की स्वीकृति मिली.

उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक था और इसके पूरा होने के बाद वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा.

नगर परिषद ने बेहतर जलनिकासी का जताया भरोसा

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी. उन्होंने कहा कि नगर परिषद लोगों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

यह भी पढ़ें: फुलपरास में बिना लाइसेंस उर्वरक का भंडारण, छापेमारी के बाद प्राथमिकी दर्ज


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन