लदनियां में दहेज हत्या मामले के चार फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फरार आरोपी के घर इस्तेहार चिपकाते पुलिसकर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लदनियां थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में सात महीने से फरार चल रहे चार आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के घर पर इश्तेहार चस्पा कर उन्हें आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Madhubani News: लदनियां थाना पुलिस ने दहेज हत्या कांड में पिछले सात महीने से फरार चल रहे चार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की. पुलिस टीम ने पथराही गांव पहुंचकर आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया और निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Ladania News: न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में राज कुमार पासवान, अड़हुलिया देवी, बेचनी देवी एवं रोहित पासवान के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया गया है. सभी आरोपी दहेज हत्या मामले में नामजद हैं और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

थानाध्यक्ष ने कहा कि इश्तेहार के माध्यम से सभी आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है. यदि वे तय अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कानून से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मधुबनी के राम कृष्ण महाविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मियों की हड़ताल जारी, 17 सूत्री मांगों पर प्रदर्शन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन