हर दिन पैदल कोचिंग जाती थी 17 साल की वैष्णवी, शनिवार सुबह रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा
प्रतीकात्मक तस्वीर
झंझारपुर में कोचिंग पढ़ने जा रही 17 वर्षीय छात्रा वैष्णवी की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई. शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. स्थानीय लोग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.
मधुबनी: झंझारपुर में शनिवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही 17 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान चानौरागंज निवासी बैद्यनाथ प्रसाद की पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वैष्णवी रोज की तरह शनिवार सुबह पैदल अपने घर चानौरागंज से झंझारपुर कोचिंग पढ़ने जा रही थी.
आनंद हॉस्पिटल के पास हुआ हादसा
जैसे ही वह आनंद हॉस्पिटल के पास पहुंची, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. लोगों ने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
इंटर की छात्रा थी वैष्णवी
मृतका के पिता बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि वैष्णवी पढ़ने में काफी तेज थी और इंटर की छात्रा थी. वह रोज सुबह पैदल ही कोचिंग जाती थी. शनिवार सुबह भी वह घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गयी.
यह भी पढ़ें
भरम में सड़क हादसे में महिला की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी टक्कर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए