Madhubani News : 900 ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान 900 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ा.
विज्ञापन
हरलाखी. भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिने कैंप के एसएसबी जवानों ने गश्ती के दौरान 900 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ा. उसकी पहचान नेपाल धनुषा जिला अंतर्गत महेद्र नगर थाना क्षेत्र के नकटाझील निवासी रामदुलार महतो के रूप में हुई. तस्कर नेपाल से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में भी प्रवेश कर रहा था, जहां सीमा के समीप एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया. गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सौंप दिया.
देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
खुटौना.
खुटौना पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को पकड़ा है. सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक अपराधी कमर में देसी कट्टा लेकर घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिहुला कलड़ीपट्टी रोड में उस अपराधी को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद हुआ. उसे थाना पर लाकर पूछताछ की गयी. जिसमें वह अपना नाम विकास कुमार 18 वर्ष बताया. थाना क्षेत्र के सिहुला गांव का रहने वाला है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरा कर अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










