Phulparas News: नगर पंचायत कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था होने लगी प्रभावित

हड़ताल के दौरान कर्मी
फुलपरास नगर पंचायत के कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है।
Phulparas News: बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर पंचायत फुलपरास के कर्मचारी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. हड़ताल में सफाई कर्मियों सहित विभिन्न श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं. आंदोलन के कारण नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है.
नियमितीकरण और समान वेतन की मांग
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में दैनिक कर्मियों का नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करना तथा लंबित बकाया राशि का भुगतान शामिल है.
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए किया जा रहा है.
बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे शामिल
हड़ताल में पप्पू कुमार यादव, मोहम्मद आलम, ओमप्रकाश, रमन कुमार, कन्हैया कुमार यादव, पप्पू कुमार यादव (द्वितीय), कैलाश कुमार पासवान, शिलाकांत विश्वास, गणेश कुमार यादव, सुरेश कुमार कामत, गोलू कुमार रावत, गंगेश मिश्रा, सकल कुमार, बलराम कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मचारी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










