Madhubani News. ईद मिलादुन्नबी पर मुसलमानों ने निकाला जुलूस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्ष व्याप्त है. सोमवार को जयनगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई.
विज्ञापन
Madhubani News. जयनगर. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्ष व्याप्त है. सोमवार को जयनगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई. शहरी क्षेत्र के भेलवा टोला, ईसलामपुर मोहल्ला, राजपुताना मोहल्ला, बलडिहा, अकौन्हा, ईदगाह टोला, यूनियन टोला एवं छपकी टोला के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई. लोगों ने हाथों में झंडा लहराते हुए झांकी निकाली. हजरत मोहम्मद साहब के मोहब्बत के संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए जगह-जगह रुक कर बात बतायी. नूरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मो. सिराज बरकाती ने कहा कि मुसलमानों के लिए खुशी का दिन है. आज के दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. उन्होंने मुस्लिम समुदायों से अपील करते हुए कहा कि मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर जुलूस निकालना ही नहीं बल्कि उनके बताए रास्ते पर चलना भी चाहिए. एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. हम ऐसी शिक्षा से वंचित नहीं रहे जो हमें समय के अनुसार चलना सिखाता है. जुलूस-ए- मोहम्मदी का नेतृत्व भेलवा टोला के मो. मुजाहिद, जिलानी आजाद, राजा अली मंसूरी, राजपुताना मुहल्ला के पूर्व मुखिया इदरीस मंसूरी, मो. मुस्तफा, बलडिहा के सरपंच जहांगीर हाशमी, मो. ताहिर हुसैन, छपकी टोला से मो. चांद, मो. हबीब, मो. शहजाद, ईसलामपुर मुहल्ला से मो. दानिश, मो. शमशूल एवं ईदगाह टोला से डा. अताउल्लाह ने किया. जुलूस पूरे शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










