सीएमआर जमा करने के लिए 31 जुलाई तक बढ़ाया समय

जिला सहकारिता कार्यालय मधुबनी | Prabhat Khabar Network
बिहार में सीएमआर जमा करने की समय सीमा चौथी बार बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। समय पर चावल जमा न करने वाले पैक्स अध्यक्षों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।
पैक्स व व्यापार मंडल पर सीएमआर बकायासीएमआर जमा करने के लिए चौथा बार बढ़ाया गया समय
फोटो:परिचय: सहकारिता विभाग कार्यकाल मधुबनी
प्रतिनिधि, मधुबनीप्रत्येक साल की तरह 2026 में भी सीएमआर जमा करने के लिए सरकार ने समय बढ़ा दिया है. सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, चौथी बार सीएमआर जमा करने के लिए तिथि में वृद्धि की गयी है.
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पहले 15 मई तक सीएमआर जमा करने का समय दिया गया था. उसके बाद जून में दो बार समय बढ़ाया गया. सरकार ने 15 जुलाई तक का समय दिया था. लेकिन जुलाई में भी सभी पैक्स सीएमआर जमा नहीं किया. अब सरकार के तरफ से 31 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि अभी भी जिले के 165 पैक्स अध्यक्ष पर 9 हजार 800 एमटी चावल बकाया है.
42 बकायेदारों को भेजा गया नोटिस
जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि जिले में 42 पैक्स अध्यक्ष वैसे है. जिसके यहां तीन लौट से ज्यादा चावल बकाया है. उन्होंने ने कहा कि एक लौट में 29 एमटी यानी 290 क्विंटल चावल होता है. 165 पैक्स में 340 लौट चावल बकाया है. इतना ही जिले के बासोपट्टी प्रखंड के 10 पैक्स अध्यक्ष पर 32 लौट चावल बकाया है. जबकि लदनिया प्रखंड के 11 पैक्स पर 26 एमटी, हरलाखी प्रखंड के 10 पैक्स पर 26 एमटी, अंधराठाढ़ी प्रखंड के 9 पैक्स पर 21 एमटी व बेनीपट्टी प्रखंड के 12 पैक्स पर 20 एमटी चावल बकाया है.
समय से सीएमआर जमा नहीं करने पर पैक्स होंगे ब्लैक लिस्टेड
कहा कि 31 जुलाई तक जो पैक्स अपना सीएमआर का बकाया खत्म नहीं करने पर उस पैक्स व व्यापार मंडल के सदस्यों पर बिहार सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1935 कि धारा 41,45,52 के तहत कानूनी कार्रवाई के साथ ही पैक्स व व्यापार मंडल के सदस्यों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










