मुखिया पति शराब तस्कर मो. खुर्शीद उर्फ चुन्नु का सरेंडर

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

शराब तस्कर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की तस्करी करने और अवैध व्यापार संचालित करने का आरोप है.

विज्ञापन

रहिका थाना पुलिस को थी कई माह से तलाश, शराब तस्करी में था संलिप्त मधुबनी . अवैध शराब तस्करी के मामलों में फरार अभियुक्त रहिका थाना क्षेत्र के मो. खुर्शीद उर्फ चुन्नु ने सोमवार को विशेष न्यायालय उत्पाद के न्यायाधीश पुनीत मालवीय के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. वह वर्तमान मुखिया पति है. शराब तस्कर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की तस्करी करने और अवैध व्यापार संचालित करने का आरोप है. रहिका थाना पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी. शराब तस्कर मो. खुर्शीद उर्फ चुन्नु पर पांच मामले मामले दर्ज हैं. विशेष लोक अभियोजक पूनम देवी के अनुसार शराब तस्कर मो. खुर्शीद उर्फ चुन्नु रहिका थाना दर्ज मामले में विशेष न्यायालय उत्पाद के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. पहले मामले में अभियुक्त पर 1260 लीटर शराब तस्करी के लिए लाने का आरोप है. वहीं दूसरा मामला रहिका स्थित उद्योग भवन में बने सरकारी दुकानों पर कब्जा कर शराब भंडारण कर होम डीलवरी करवाने का आरोप है. रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर 475 लीटर शराब बरामद किया था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन