ePaper

मिथिला महोत्सव 20 व 21 मार्च को, तैयारी जोरों पर

Updated at : 17 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिला महोत्सव 20 व 21 मार्च को, तैयारी जोरों पर

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आगामी 20 व 21 मार्च को वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय में मिथिला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

कई नामचीन कलाकारों का होगा जमावड़ा, सजेगी सुरों की महफिल मधुबनी . पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आगामी 20 व 21 मार्च को वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय में मिथिला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा. एसडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि दो दिवसीय मिथिला महोत्सव एवं एक दिवसीय बिहार दिवस को मिलाकर 20 से 22 मार्च तक लगातार तीन दिनों तक वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किय्या जाएगा. इस आयोजन में जिला के प्रभारी मंत्री, मंत्री, सांसद विधान पार्षद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा. लगेंगे कई स्टॉल : एसडीओ सदर ने कहा कि मिथिला महोत्सव के पहले दिन 20 मार्च को वाटसन स्कूल में कई प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे. इसमें मखाना स्टॉल, खादी कपड़ों का स्टाल, सिक्की आर्ट, सिक्की प्रोडक्ट्स, लिट्टी चोखा, भंसा घर, मिथिला पेंटिंग, राम विवाह थीम पर म्यूजियम, गुरुकुल, पंजी प्रथा, लोकल फूड, लोकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, बुक स्टॉल, टेराकोटा के स्टाल कलाकारों द्वारा लगाया जाएगा. मोतिहारी के सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार द्वारा सैंड कला का प्रदर्शन किया जाएगा. बच्चों के लिए हंस सिटी टाइप पार्क लगाया जाएगा. शाम में राष्ट्रीय व स्थानीय कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. इसमें इंडियन आइडल फेम गायक शिवम सिंह, कॉमेडियन रोहित प्यारा, गायिका सौम्या मिश्रा, गायक ऋषिकेश कुमार मिश्रा, गायिका रूबी झा, प्रिया प्रशांत झा, मनी श्रीवास्तव एवं बॉलीवुड डांस की प्रस्तुति होगी. मिथिला महोत्सव के दूसरे दिन 21 मार्च को शाम में सारेगामापा की फाइनलिस्ट रिया भट्टाचार्य, स्टैंड अप कॉमेडियन वीआईपी, गायक विनोद कुमार ग्वार, अलका श्री, मेघा झा, गायक रूपेश सिंह, शिवम मिश्रा एवं वतन राज अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगे. बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में होगा कव्वाली : 22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर सुबह में स्कूल के बच्चों एवं एनसीसी कैडेट के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी, गांधी जी, डॉक्टर अंबेडकर व कवि विद्यापति जैसे महापुरुषों की प्रतिमा पर डीएम, एसपी व जिले के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा. दिन में डीएम अरविंद कुमार वर्मा वाटसन स्कूल के मैदान में गुब्बारा उड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. बिहार दिवस पर दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में वाटसन स्कूल के मैदान पर सरकारी विभागों में चल रही योजनाओं से संबंधित स्टॉल विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे. शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में टीना परवीन व उनके टीम द्वारा भव्य कव्वाली का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा गायक माधव राय, आलोक भारती, राज प्रियदर्शी, खुशबू मिश्रा, पुनीता मिश्रा, चांदनी झा चकोर एवं गौरव झा, दिव्या चौधरी, उर्वशी ठाकुर अपने संगीत से दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगे .कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय में मंच का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन