Madhubani News : मैथिल अस्मिता बचाऊ अभियान की 12 मई को प्रस्तावित बैठक स्थगित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मैथिल अस्मिता बचाऊ अभियान के तहत आगामी 12 मई को प्रस्तावित महापंचायत के लिए कार्यक्रम समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को रहिका में हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. मैथिल अस्मिता बचाऊ अभियान के तहत आगामी 12 मई को प्रस्तावित महापंचायत के लिए कार्यक्रम समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को रहिका में हुई. बैठक की अध्यक्षता मैथिल अभियानी सह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शीतलांबर झा ने की. बैठक में मिथिला-मैथिली से जुड़े दर्जनों संगठन के प्रतिनिधियों का सामूहिक विचार विमर्श लेने के बाद वर्तमान में भारत पाकिस्तान युद्ध के हालात को देखते हुए 12 तारीख को रहिका में प्रस्तावित मैथिल अस्मिता बचाऊ महापंचायत के आयोजन को स्थगित कर दिया गया. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समिति के सदस्यों ने कहा कि हमारा भारत इस वक्त पड़ोसी मुल्क से युद्धरत है. इस परिस्थिति में अभी हम सभी को देश के लिए एकजुट होने का समय है. इस लिए हम लोगों ने महापंचायत को तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. देश की हालत और सभी परिस्थितियों के सामान्य होने पर आपसी विचार विमर्श के पश्चात जल्द ही हम सभी लोग बैठक कर नए तारीख की घोषणा करेंगे. इस बैठक में पूर्व सांसद प्रत्याशी प्रियरंजन पांडेय, मिथिला स्टूडेंट यूनियन मधुबनी के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र रमण, विजय श्री टुन्ना, मैथिल अभियानी आनंद झा, पूर्व प्रमुख जटाधर पासवान, मैथिल अभियानी मनोज झा, जिला अध्यक्ष अंकित आजाद, प्रवेश झा, विजय मंडल, अजय पासवान, रघुवीर सदाय, अजय यादव, आफताब राही, कृष्ण मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन