Madhubani News : मुहर्रम के लिए शांति समिति की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : मुहर्रम के लिए शांति समिति की हुई बैठक

पंडौल थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

पंडौल. पंडौल थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने किया. शांति समिति के बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि व आयोजन समिति के सदस्यों से ताजिया जुलूस निकालने वाले जगहों की जानकारी ली गयी. इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा है कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन सजग हैं. उन्होंने कहा कि मुहर्रम को लेकर जुलूस निकालने वाले कमेटी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने कहा है कि ताजिया तय मार्ग से ले जाने का निर्देश दिया . साथ ही अफवाह फैलाने वाले व असामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही हैं. शांति समिति के बैठक में पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम, पुलिस अवर निरीक्षक माया कुमारी, एएसआई अभिजीत कुमार , मुखिया दिलीप कुमार झा, मुखिया लाल बहादुर यादव, मुखिया दशरथ झा, समाजसेवी मनोज चौपाल, पूर्व मुखिया केदार नाथ झा, समाजसेवी अनिल कुमार राय, सरपंच मकसूद आलम, मुखिया मो. मोजाहीद अंसारी, सूर���यदीप प्रसाद गुप्ता, मो. रफील, मो. अली, पूर्व जिप सदस्य संजय पासवान, गुलजार, मो. मन्नान, मो. नौशाद सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य व पुलिस कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन