Madhubani News : भागवत कथा व यज्ञ की तैयारी के लिए की बैठक

गोकुल वली मंदिर परिसर में भागवत कथा व श्रीराम महायज्ञ का आयोजन भक्तिमय माहौल में होगा.
मधुबनी. इस वर्ष भी शहर के तिलक चौक स्थित गोकुल वली मंदिर परिसर में भागवत कथा व श्रीराम महायज्ञ का आयोजन भक्तिमय माहौल में होगा. इसके लिए मंदिर परिसर में महंथ विमल शरण महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके पर महंथ विमल शरण ने कहा कि भागवत कथा वाचन व यज्ञ का आयोजन 4 से 14 मार्च तक गोकुल वली मंदिर परिसर में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भागवत कथा का वाचन वृंदावन वासी उद्धव दास और पं. नीरज किशोर शास्त्री करेंगे. भाजपा नेता और समाजसेवी मनोज कुमार मुन्ना ने कहा है कि सुबह में पूजा पाठ, हवन, यज्ञ और दोपहर 4 बजे से श्रीराम कथा, आरती, प्रसाद वितरण सहित भंडारा का आयोजन किया जाएगा. 4 मार्च को मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी. जो मंदिर परिसर से निकल कर गंगा सागर तालाब में जल भरकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंचेगी. इस आयोजन को लेकर पंडाल, तोरणद्वार सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में यज्ञ संरक्षक वैष्णव कलभूषण संत, राम लखन दास, शिवकांत झा, पं. राज किशोरी शरण महराज, अध्यक्ष विष्णु कुमार राउत, उपाध्यक्ष मदन कुमार पिंटू, संयोजक साकेत कुमार महासेठ, सचिव लक्ष्मेशवर दास, प्रभात रंजन, अवध किशोर शरण, आशुतोष यादव, लक्ष्मण राउत, सत्यनारायण, करूणेश चंद्र झा, अरविंद यादव, सुरेंद्र कुमार कसेरा, गुरुदेव ठाकुर आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




