Madhubani News : फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर 54 हजार रुपये लूटे

Published at :04 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : फाइनेंसकर्मी को गोली मारकर 54 हजार रुपये लूटे

अपराधियों ने फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर 54 हजार 480 रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के अंधराठाढ़ी से जमैला मुख्य सड़क के पास अपराधियों ने फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर 54 हजार 480 रुपये लूट लिये. इसकी सूचना के बाद पूरे प्रखंड में सनसनी फैल गयी. कंपनी के कर्मचारी सहायक शाखा प्रबंधक के साथ कैश कलेक्शन कर जमैला से लौट रहा था. जैसे ही वे लोग जमैला- अंधराठाढ़ी मुख्य सड़क पर पीपल के पेंड के समीप पहुंचे दो अपाचे पर सवार तीन अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरु कर दी. इसके बाद उन लोगों का बाइक रोक कर कलेक्शन के 54 हजार 480 रुपये लूट लिये. अपराधियों की फायरिंग में कंपनी कर्मी रिशु कुमार घायल हो गया. रिशु समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. इस दौरान अपराधियों ने कैश के साथ ही कर्मियों का मोबाइल भी लूट लिया. फाइनांस कंपनी के ब्रांच प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि असिस्टेंट ब्रांच प्रबंधक के साथ शाम के करीब 6 बजे जमैला से केश क्लेशन कर अंधराठाढ़ी लौट रहे थे. अपराधियों ने क्लेशन किया हुआ कैश और दो मोबाइल छीन कर नहर के रास्ते पलार की ओर भाग गये. वहीं, घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ज्योत्सना कुमारी ने बताया कि दाया पैर में गोली लगी है. फिलहाल युवक की स्थिति ठीक है. घटना की सूचना पर झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित दल बल पहुंच जांच की. उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन