Madhubani News : झंझारपुर में वाहन की ठोकर से सिक्किम के युवक की मौत
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
चनौरागंज एनएच 27 पर कट के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी.
विज्ञापन
झंझारपुर.
चनौरागंज एनएच 27 पर कट के निकट अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना शनिवार सुबह की है. मृतक की पहचान सिक्किम के मेली बाजार, साउथ सिक्किम मलिद्रा पायोंग निवासी विष्णु कुमार गुरुंग के 23 वर्षीय पुत्र बहादुर गुरुंग के रूप में हुई. वहीं, घायल युवक सीतामढ़ी जिला के घाघी गांव के कौशलेंद्र राय के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सहयोग कर शव समेत घायल युवक को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल लाये. जख्मी चंदन ने कहा कि बाइक से अपने दोस्त के साथ सिक्किम से सीतामढ़ी अपने घर जा रहे थे. कहा कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सिक्किम से चले थे. झंझारपुर चनौरागंज एनएच 27 पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. बहादुर बाइक चला रहा था, जबकि पीछे बैठे वह गूगल से सड़क का अवलोकन कर रहा था. चंदन राय सिक्किम में एक मेडिसिन कंपनी में कार्यरत था. सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही झंझारपुर टाउन के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. इसके बाद मृतक के परिजनों को सिक्किम सूचना दी गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि घायल चंदन के बयान पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










