मधुबनी: वुशु खिलाड़ी बने नमामि गंगे के संदेशवाहक, नदियों को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News Wushu championship namami gange players take cleanliness and environment oath

पूर्व मंत्री के साथ वुशु खिलाड़ी

Madhubani News: जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के दौरान नमामि गंगे अभियान के तहत खिलाड़ियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. पूर्व मंत्री और डीपीओ ने युवाओं से जलस्रोतों और पर्यावरण के संरक्षण की अपील की. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: वुशु संघ द्वारा खेल भवन में जिला स्तरीय सीनियर एवं जूनियर बालक-बालिका वुशु प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा संदेश भी दिया गया. जिला गंगा समिति, नमामि गंगे द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे युवा खिलाड़ियों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया.

नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को नदियों एवं अन्य पारंपरिक जलस्रोतों की निर्मलता, अविरलता और पवित्रता बनाए रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला गंगा समिति (नमामि गंगे) के डीपीओ आनंद अंकित ने खिलाड़ियों को पर्यावरण और जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जल और पर्यावरण का संरक्षण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है.

खिलाड़ी समाज के प्रेरणास्रोत, पूर्व मंत्री ने बढ़ाया हौसला

डीपीओ आनंद अंकित ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ी समाज के प्रेरणास्रोत होते हैं. यदि खिलाड़ी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे, तो इसका बहुत सकारात्मक प्रभाव समाज के एक बड़े वर्ग पर पड़ेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने खिलाड़ियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई. उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में युवाओं और खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष बल दिया. इस मौके पर वुशु संघ के सचिव व जल योद्धा सन्नी कुमार और गंगा प्रहरी मंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन