Madhubani News: अब रंगीन स्टिकर तय करेगा ऑटो का सही रूट, कलर कोड सिस्टम लागू

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News-traffic-system-e-rickshaw-auto-route-color-coded-sticker-dto-ram-babu

सांकेतिक तस्वीर

Madhubani News: शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने अनोखी पहल की है. अब 1214 ई-रिक्शा और ऑटो 8 अलग-अलग रूटों पर रंगीन स्टिकर लगाकर चलेंगे. नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Madhubani News: जिला मुख्यालय में यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू की है. शहर के विभिन्न रूटों पर चलने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो पर अब अलग-अलग रंगों के स्टिकर लगाए जा रहे हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू ने बताया कि लंबे समय से शहर में ई-रिक्शा और ऑटो के अव्यवस्थित परिचालन के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. इसे देखते हुए आठ अलग-अलग रूटों के लिए अलग रंग निर्धारित किए गए हैं ताकि वाहनों की पहचान आसानी से हो सके.

निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा और ऑटो

परिवहन विभाग द्वारा कुल 1214 ई-रिक्शा एवं ऑटो को स्टिकर लगाने के लिए चिन्हित किया गया है. रंगीन स्टिकर लगने के बाद वाहन चालक केवल उसी निर्धारित रूट पर परिचालन कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें अनुमति दी गई है. प्रत्येक वाहन के पीछे संबंधित रूट के अनुसार रंगीन स्टिकर लगाया जा रहा है. स्टिकर देखकर ही यह पता चल जाएगा कि वाहन किस मार्ग के लिए अधिकृत है. नियम का उल्लंघन कर दूसरे रूट पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जानें किस रूट के लिए कौन सा रंग है निर्धारित:

परिवहन विभाग द्वारा रूटवार रंगों और वाहनों की सूची इस प्रकार जारी की गयी है:

  • गुलाबी रंग (97 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से बिसौल, भगवतीपुर रूट.
  • आसमानी रंग (92 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से राजनगर, बाबूबरही रूट.
  • पीला रंग (238 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से रहिका, अरेर, बेनीपट्टी रूट.
  • हरा रंग (525 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से पंडौल, सकरी रूट.
  • नीला रंग (70 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से चभच्चा मोड़, लहेरियागंज रूट.
  • लाल रंग (56 वाहन): कोर्ट रोड, जिला परिवहन कार्यालय रोड से श्याम चौक रूट.
  • बैंगनी रंग (106 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से कोईलख, काको रूट.
  • ऑरेंज रंग (30 वाहन): स्टेशन, बस स्टैंड से कोतवाली चौक, शाहपुर, सरिसवपाही रूट.

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन