मधुबनी: 139 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, लंबे समय से जमे पुलिसकर्मी हटाए गए

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News police transfer 139 officers posted in new police stations

एसपी योगेंद्र कुमार

Madhubani News: एसपी योगेंद्र कुमार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. दो साल से अधिक समय से जमे 139 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर नए थानों और अनुसंधान इकाइयों में पदस्थापना की गई है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है. लंबे समय से एक ही थाना और अनुसंधान इकाइयों में जमे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. एसपी योगेंद्र कुमार के आदेश पर 139 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग थानों और इकाइयों में पदस्थापित किया गया है. पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा.

दो साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों का तबादला

जारी आदेश के मुताबिक, ऐसे पुलिस पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया गया है जो दो वर्षों से अधिक समय से एक ही जगह पर तैनात थे. प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बड़े बदलाव को जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा लाने वाला कदम माना जा रहा है.

कई थानों में बदले गए एसआई और एएसआई

अनुसंधान इकाई नगर थाना से एसआई मनोज कुमार को बेनीपट्टी थाना, आकांक्षा राज को खिरहर थाना और उपेंद्र कुमार सिंह को लौकही थाना भेजा गया है. वहीं एसआई देवेंद्र कुमार गिरी को पंडौल थाना और अभिषेक प्रसाद यादव को चलंत विधि विज्ञान प्रयोगशाला में पदस्थापित किया गया है. सकरी अनुसंधान इकाई में तैनात एसआई मो. जलालुद्दीन को बेनीपट्टी थाना, एएसआई विरेंद्र कुमार यादव को लदनियां थाना और एसआई दीपु कुमार को हरलाखी थाना की जिम्मेदारी दी गई है.

राजनगर समेत कई थानों में बड़ा फेरबदल

राजनगर थाना से जुड़े कई अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. एसआई मेधा कुमारी को औंसी थाना, विकास कुमार को पतौना थाना और श्रेया शालिनी को अरेर संग्राम थाना भेजा गया है. वहीं अनिल कुमार को महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा जयनगर, मधवापुर, खजौली, लौकही, फुलपरास, बिस्फी, झंझारपुर, बाबूबरही और हरलाखी समेत कई थानों में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है.

तीन दिनों के भीतर योगदान का निर्देश

एसपी योगेंद्र कुमार ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तीन दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस व्यापक फेरबदल से थानों की कार्यशैली में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन