Madhubani News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 20 फीट गहरी खाई में पलटी, युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 6:37 PM

विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 20 फीट गहरी खाई में पलटी, युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Madhubani News: मधुबनी के घोघरडीहा में किसानीपट्टी-निर्मली लिंक रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो 20 फीट गहरी खाई में पलट गई . हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी घोघरडीहा सुशील कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के घोघरडीहा क्षेत्र अंतर्गत किसानीपट्टी-निर्मली लिंक रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है . यहाँ एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरी खाई में पलट गई . इस दर्दनाक दुर्घटना में एक युवक की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं . हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए.

अचानक नियंत्रण खो बैठा चालक, कई बार पलटी गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो गाड़ी काफी तेज गति से जा रही थी . पुला से आगे बढ़ते ही अचानक चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया . नियंत्रण खोते ही गाड़ीसड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी और कई बार पलटते हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई . स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी में फंसे घायल लोगों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा .

मलबे के नीचे दबने से राज नारायण की गई जान, चालक फरार

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के बेलहा पुनर्वास निवासी ठकाई मंडल के 32 वर्षीय पुत्र राज नारायण मंडल उर्फ नारायण मंडल के रूप में हुई है . बताया जा रहा है कि गाड़ी पलटने के दौरान वे उसके नीचे बुरी तरह दब गए थे, जिससे उनका प्राणांत मौके पर ही हो गया . वहीं, हादसे के तुरंत बाद गाड़ी का चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा . घटना की सूचना मिलते ही घोघरडीहा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची .

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, खतरनाक मोड़ पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

घोघरडीहा के थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है . पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है . इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है . ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहाँसड़क पर एक बड़ा गड्ढा है . इस खतरनाक गड्ढे और ढलान के कारण यहाँ अक्सर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार होते रहते हैं .

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन