मधुबनी: लखनौर पुलिस ने पिपरा घाट से दरभंगा के दो शराब तस्करों को दबोचा, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News Lakhnour police liquor smugglers arrested kamla bundh pipra ghat bihar news

प्रतीकात्मक तस्वीर

Madhubani News: लखनौर की आरएस थाना पुलिस ने कमला बांध के पिपरा घाट पर वाहन जांच के दौरान 24 लीटर देसी शराब के साथ दरभंगा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्करी में इस्तेमाल हो रही बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

मधुबनी से रमण कुमार की रिपोर्ट

Madhubani News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है. इसी कड़ी में आरएस थाना पुलिस ने कमला बांध के पिपरा घाट पर एक सफल कार्रवाई करते हुए 24 लीटर देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से शराब की तस्करी कर रहे दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को रविवार की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा घाट के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष माया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपरा घाट पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक बाइक पर बोरे में कुछ सामान ले जाते हुए दो संदिग्ध युवकों को रोका गया. जब बोरे की तलाशी ली गई, तो उसमें से 24 लीटर देसी शराब बरामद हुई.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दरभंगा के तस्कर

गिरफ्तार तस्करों की पहचान दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरभिंडा गांव निवासी राकेश कुमार पासवान और सुमन मिश्र के रूप में हुई है. दोनों तस्कर बाइक पर शराब लादकर उसे खपाने की फिराक में थे. थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि इस मामले में मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और जब्त बाइक को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन