मधुबनी: जमीन खाली कराने गई प्रशासनिक टीम पर हमला, महिला ने खुद को लगाई आग

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Madhubani News: बेनीपट्टी के अघवारी गांव में कोर्ट के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध करते हुए एक महिला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की भी सूचना है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

Madhubani News: बेनीपट्टी प्रखंड के अघवारी गांव में कोर्ट के आदेश पर जमीन खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम पर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विरोध कर रही एक महिला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. इस दौरान सीओ और पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की एवं हमले की भी सूचना है.

कोर्ट के आदेश पर पहुंची थी प्रशासनिक टीम

जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अतिक्रमण हटाने और जमीन खाली कराने के लिए सीओ तथा पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम अघवारी गांव पहुंची थी. कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया.

विरोध के बीच महिला ने खुद को लगाई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हंगामे के दौरान एक आक्रोशित महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

पुलिस अधिकारी पर हमले की भी सूचना

घटना के दौरान प्रशासनिक टीम और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि एक पुलिस अधिकारी पर भी हमला किया गया. हालांकि घटना की विस्तृत जानकारी प्रशासन की ओर से अभी जारी नहीं की गई है.

मामले की जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन