मधुबनी: हरलाखी में तालाब से युवक का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Youth body recovered from pond in Harlakhi Madhubani

हरलाखी थाना

मधुबनी के हरलाखी में तालाब से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापट्टी गांव में पानी टंकी के पास तालाब से एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उमगांव निवासी दिनेश पासवान के 19 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

दोस्त के साथ पेट्रोल भरवाने निकला था युवक

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है. मृतक के पिता दिनेश पासवान ने तीन नामजद समेत एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आवेदन में कहा गया है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिवम कुमार अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक में पेट्रोल भरवाने गया था. इसी दौरान दुर्गापट्टी गांव निवासी लक्ष्मण साह की पुत्री ने फोन कर उसे बुलाया.

परिजनों के अनुसार जब शिवम और सचिन वहां पहुंचे, तो लक्ष्मण साह, अमरजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने शिवम को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे.

तालाब से मिला शव, हत्या का आरोप

बताया गया कि इसी दौरान सचिन कुमार किसी तरह बाइक लेकर वहां से भाग निकला और घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी. परिजनों का आरोप है कि जब वे लोग दुर्गापट्टी गांव पहुंचे, तब तक शिवम की हत्या की जा चुकी थी.

बाद में शिवम का शव गांव के एक तालाब से बरामद हुआ. परिजन युवक को लेकर सीएचसी उमगांव पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था. उसकी तीन बहनें हैं. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों ने मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं हरलाखी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

मधुबनी-हरलाखी से संजय राउत की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन