Madhubani News : नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीति बतायी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीति बतायी

कांग्रेस पार्टी की नीति व सिद्धांतो में आस्था व्यक्त कर प्राथमिक सदस्यता ली.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के रजौली पंचायत के पूर्व मुखिया तथा भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला परिषद सदस्य राजू पंजियार तथा जयनगर के पूर्व प्रमुख तथा लोजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्र केतु प्रसाद उर्फ पप्पू चौड़वार ने कांग्रेस पार्टी की नीति व सिद्धांतो में आस्था व्यक्त कर प्राथमिक सदस्यता ली. दोनों नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पटना स्थित मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार प्रभारी सुशील पासी, एआवसीसी के सदस्य अजय कुमार चौधरी, मधुबनी जिला के कोर्डिनेटर मुकेश राय, जिलाध्यक्ष सुबोध मंडल आदि नेताओ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया. प्रसन्नता व्यक्त कर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष नित्या नंद झा, अनुरंजन सिंह, गुड्डु साह, नवेद्र झा, मदन झा, मो.चांद, अजय झा, कपिल देव साह, रवींद्र पोद्दार, मीना देवी कुशवाहा, मुकेश सिंह, अवधेश सिंह, प्रदीप पंजियार, राजकुमार यादव ने कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन