Madhubani News : निर्वाचन कार्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं : डीएम
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 28 Oct 2025 10:51 PM
झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
मधुबनी. विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मंगलवार को झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, छाया स्थल आदि का बारीकी से जायजा लिया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं, वृद्धों एवं महिलाओं के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर स्वच्छता, सुगमता एवं सुरक्षा के मानकों का पूर्ण पालन अनिवार्य रूप से किया जाए. ताकि मतदाता निर्भीक, निर्बाध एवं उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी प्रखंड स्तर के पदाधिकारी समय-समय पर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सभी सुविधाएं सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध हो. निरीक्षण के दौरान एसडीओ झंझारपुर सहित निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










