संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का अभियान, गांव-गांव होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष  | Prabhat Khabar Network

भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय, मानवता और सामाजिक सद्भाव के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन

Madhubani News: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा जिले में 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक समरसता संकल्प अभियान चलाएगी. इसकी जानकारी बुधवार को झंझारपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने दी. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिला, मंडल और ग्राम स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Jhanjharpur News: समता और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य

भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने बताया कि अभियान के दौरान संत गुरु रविदास के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक समरसता से जुड़े विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उनके विचारों और योगदान से अवगत कराएंगे.

जातिवाद और छुआछूत के खिलाफ दिया संदेश

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपना जीवन जातिवाद और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया. उन्होंने कर्म, चरित्र और मानवता को व्यक्ति की वास्तविक पहचान बताया. उनके विचार आज भी समाज में समानता और सद्भाव स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं.

अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान

बच्चा बाबू कामत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से समरसता संकल्प अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

प्रेस वार्ता में मौजूद रहे भाजपा पदाधिकारी

प्रेस वार्ता में ज्योति नारायण मंडल, अनुरंजन झा, नंदकुमार महतो, दीपक कुमार झा, विजय शंकर प्रसाद, कामनी पोद्दार, मोतीलाल आजाद, रसिकलाल चौपाल, संदीप दास, विजय राउत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में सब्जी किसानों के लिए बड़ी पहल, 21 प्रखंडों में समितियां बनीं, 3,385 किसान जुड़े


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन