इंडिया गोल्ड प्लाजा में 'ईश्वरम द वेडिंग मॉल' का भव्य शुभारंभ, मिलेगी वन-स्टॉप वेडिंग शॉपिंग

इंडिया गोल्ड प्लाजा स्थित 'ईश्वरम द वेडिंग मॉल' का उद्घाटन करते अतिथि
'ईश्वरम द वेडिंग मॉल' का मधुबनी में भव्य शुभारंभ हुआ है। अब एक ही छत के नीचे मिलेगी वेडिंग शॉपिंग की सारी सुविधा, साथ ही पाएं 30% तक की विशेष छूट।
Madhubani News: शहर के सुभाष चौक स्थित गिलेशन बाजार के समीप इंडिया गोल्ड प्लाजा में स्थापित 'ईश्वरम द वेडिंग मॉल' का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ. उद्घाटन समारोह में पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, मेयर अरुण राय, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, इंडिया गोल्ड प्लाजा के संस्थापक श्रवण पूर्वे, प्रह्लाद पूर्वे और डॉ. माला कुमारी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मॉल का उद्घाटन किया.
एक ही छत के नीचे मिलेगी वेडिंग शॉपिंग की सुविधा
मॉल के निदेशक रॉकी राज और किशन राज ने बताया कि मॉल का उद्देश्य मधुबनी और आसपास के जिलों के लोगों को महानगरों जैसी आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण वेडिंग शॉपिंग की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि विवाह से जुड़ी लगभग सभी आवश्यक वस्तुएं अब ग्राहकों को एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेंगी.
उद्घाटन पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट
मॉल प्रबंधन के अनुसार उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है. ईश्वरम ब्रांड के लग्जरी एवं प्रीमियम फैब्रिक पर आधारित विभिन्न परिधानों की खरीदारी पर 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है, जो ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
दूल्हा-दुल्हन से लेकर बच्चों तक के परिधान उपलब्ध
निदेशकों ने बताया कि मॉल में दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष वेडिंग कलेक्शन, डिजाइनर शेरवानी, लहंगा, सूटिंग-शर्टिंग, आकर्षक साड़ियां, इंडो-वेस्टर्न परिधान, बच्चों के परिधान तथा कई प्रसिद्ध ब्रांडों के नवीनतम डिजाइन उपलब्ध हैं. ग्राहकों को गुणवत्ता, आधुनिक फैशन और उचित मूल्य पर खरीदारी की सुविधा देने का दावा किया गया है.
मिथिलांचल और नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्राहकों को होगा लाभ
मॉल प्रबंधन का कहना है कि अब मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सीतामढ़ी तथा नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को शादी-विवाह की खरीदारी के लिए दिल्ली, पटना या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. एक ही स्थान पर वेडिंग शॉपिंग की अधिकांश आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होने से ग्राहकों के समय और खर्च दोनों की बचत होगी.
उद्घाटन के बाद अतिथियों और आगंतुकों को मॉल का भ्रमण कराया गया तथा उपलब्ध सुविधाओं और विशेष ऑफरों की जानकारी दी गई. निदेशक रॉकी राज एवं किशन राज ने विश्वास जताया कि ईश्वरम द वेडिंग मॉल अपनी गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइनों, उचित मूल्य और बेहतर ग्राहक सेवा के बल पर पूरे मिथिलांचल में वेडिंग शॉपिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










