Madhubani News : बाबा पंचनाथ मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना

नगर परिषद के प्रसिद्ध बाबा पंचनाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को राधा कृष्ण मूर्ति का स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी.
झंझारपुर. नगर परिषद के प्रसिद्ध बाबा पंचनाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को राधा कृष्ण मूर्ति का स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी. यह आयोजन महिला कॉलेज के विजय कुमार ने किया. जिसे उनके माता-पिता सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक द्वारा वार्ड संख्या 5 के निवासी शशिकांत प्रसाद और सेवानिवृत्ति एचएम चंद्रकला प्रसाद के द्वारा स्थापित और प्राण प्रतिष्ठा की गयी. मौके पर कीर्तन भजन से वातावरण भक्ति में बन गया. आयोजक विजय कुमार के माता-पिता काफी दिनों से पंचानाथ मंदिर के प्रांगण में राधा कृष्ण मंदिर मूर्ति की स्थापना का संकल्प लिए हुए थे. मूर्ति स्थापना से पहले प्रांगण में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया. मान्यता है महादेव के स्पर्श से लोगों के दुख तकलीफ दूर होता है. इसी दौरान आस्था और विश्वास के साथ सेवा निवृत एच एम दंपति के द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति स्थापित को लेकर काफी खुशी देखी गई है. सुबह से ही पंचनाथ मंदिर प्रांगण में भक्त श्रद्धालुओं की भारी भी देखी गई. वहीं पूजा समाप्ति के बाद आगामी 9 मार्च को एचएम दंपति के आवास पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में उक्त लोगों के अलावा वंदना कुमारी, तनुज राज अभिशा राज, अनिल प्रसाद, सुनील प्रसाद समेत दर्जनों भक्त श्रद्धालुओं शामिल थे. बता दें की पंचानाथ मंदिर को तत्कालीन पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा पर्यटन स्थल बनाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




