madhubani news हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को ले ग्रामीणों ने शुरू किया बेमियादी धरना
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मधेपुर थाना क्षेत्र के चर्चित दिनेश कामत उर्फ दल्लू हत्या कांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रहुआ संग्राम के ग्रामीणों ने पारसमणी स्थान परिसर में बुधवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया.
विज्ञापन
झंझारपुर/मधेपुर. मधेपुर थाना क्षेत्र के चर्चित दिनेश कामत उर्फ दल्लू हत्या कांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रहुआ संग्राम के ग्रामीणों ने पारसमणी स्थान परिसर में बुधवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया. धरना में शामिल ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की. ग्रामीण तीन सूत्री मांग सहित दिनेश कामत हत्या कांड के नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, आरोपी गोपाल साह को हिरासत में लेकर छोड़ने वाले पदाधिकारी को निलंबित करने, पीड़ित परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे. धरना में शामिल ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को तीन दिन का मोहलत देते हुए कहा कि अगर इस दौरान उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. जिसकी जवाबदेही पुलिस प्रशासन की होगी. धरना देने वालों में भोगेंद्र झा, पप्पू सिंह, शंभुनाथ झा, बैद्यनाथ मंडल, प्रवीण कुमार झा, अशोक ठाकुर, नरेश प्रसाद चौरसिया, भाकपा नेता राम नारायण यादव भी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










