Madhubani News : प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंडौल प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महाभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

सकरी. पंडौल प्रखंड कृषि कार्यालय में खरीफ महाभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज लक्ष्मी, कृषि वैज्ञानिक प्रमोद झा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार, आत्मा अध्यक्ष शिव कुमार चौपाल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश दास ने किया. संबोधित करते हुए प्रशिक्षु बीएओ राज लक्ष्मी ने कृषि व खरीफ महाभियान के बारे में जानकारी दी. किसानों को आत्मा अध्यक्ष शिव कुमार चौधरी ने मधुमक्खी पालन के संबंध में जानकारी दी. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार, कृषि वैज्ञानिक प्रमोद झा, सहायक निदेशक उदियान डॉ. सुजीत कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश दास , कृषि समन्वयक अमरेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार, मनोज कुमार अकेला, सफकत आजम रब्बानी, लेखा पाल राम सेवक यादव, कार्यपालक सहायक चंदन कुमार ने संबोधित किया. कार्यक्रम में वीणा कुमारी, कृषि सलाहकार संजय कुमार ठाकुर, राम आशिश मोची, धनश्याम झा, मानिक पासवान, मिथिलेश कुमार सिंह, प्रतीभा झा, गणेशी पासवान, किसान राम जतन यादव, गुणानंद ठाकुर, रेखा देवी, अजीत सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन