Madhubani News : फुलपरास में भैंस ने किसान को कुचला, मौत

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहुअरबा गांव में मंगलवार को भैंस को चारा खिलाने ले जा रहें किसान को कुचलने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

फुलपरास.

थाना क्षेत्र के बहुअरबा गांव में मंगलवार को भैंस को चारा खिलाने ले जा रहें किसान को कुचलने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान बहुअरबा निवासी रामविलास यादव (60) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि रामविलास भैंस को चारा खिलाने के लिए लें गये थे, जहां भैंस भागने के क्रम में उन्होंने रस्सी खींचने की कोशिश की. इसी दौरान वे गिर गये. उसके बाद भैंस ने उनकी छाती पर पैर रखकर कुचल दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

जमीन विवाद में चली गोली, महिला घायल

फुलपरास

. थाना क्षेत्र के हरिनाथपट्टी गांव में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक 60 वर्षीय महिला जख्मी हो गयी. बताया जा रहा है कि मंगलवार को तीन भाइयों के बीच जमीन का विवाद हो रहा था. इसी दौरान गोली चली. जिससे धनमा देवी पति राम परीक्षण ठाकुर हरिनाथपट्टी को पैर में गोली लग गयी. जिससे वह जख्मी हो गयी. घायल को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सक ने दरभंगा रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन