Madhubani News : आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, आधा दर्जन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, आधा दर्जन लोग जख्मी

प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों आवारा कुत्ते से लोग डरे हुये हैं. रोज राहगीरों को आवारा कुत्तों का झुंड का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों आवारा कुत्ते से लोग डरे हुये हैं. रोज राहगीरों को आवारा कुत्तों का झुंड का सामना करना पड़ता है. साथ ही कई लोग कुत्ते के काटने से जख्मी होकर इलाजरत हैं. बुधवार को कुत्ता के काटने से करीब आधे दर्जन से अधिक लोग झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं. जिसमें झंझारपुर आरएस थाना के पिपराघाट गांव निवासी गोविंद महतो, झंझारपुर थाना के महेशपुरा निवासी जोगेंद्र पासवान, झंझारपुर के राम गुप्ता साह, जेसी टोल के मणिकांत चौधरी, गोधनपुर के सत्यम कुमार और अदलपुर के रितेश कुमार शामिल है. गोविंद महतो ने बताया कि कमला नदी के पूर्वी तटबंध पर खड़े थे. इसी दौरान कुत्ता झूंड में से एक कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया. इन दिनों कुत्ता के झुंड विभिन्न सड़कों, चौक चौराहे पर देखा जा सकता है. बच्चे, वृद्ध और युवक सभी तबके के लोगों पर हमला करता है. लोगों के बीच बचाव करने पर लोगों की जान बचती है. सोमवार को झंझारपुर थाना के समीप कुत्ता का एक झुंड एक 10 वर्षीय बच्चे पर आक्रमण कर दिया, लेकिन लोगों के सहयोग से उसे बचा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन